back to top

भारत को 2025 तक मिलेगी कामोव हेलिकॉप्टरों की पहली खेप

लखनऊ। भारत-रूस की साझेदारी के तहत भारत में बनाए जा रहे कामोव सैन्य हेलीकॉप्टरों की पहली खेप की आपूर्ति 2025 तक होने की संभावना है। इस परियोजना को देख रहे एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

भारत और रूस ने अक्टूबर 2016 में भारत में हेलीकॉप्टरों के निर्माण के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और रूस की रक्षा क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियों के बीच संयुक्त उद्यम के लिए समझौता किया था। इंडो-रशियन हेलीकॉप्टर्स लिमिटेड के सीईओ एन. एम. श्रीनाथ ने कहा, अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो हेलीकॉप्टरों की पहली खेप कर्नाटक के तुमकुर से 2025 तक उपलब्ध हो जाएगी।

संयुक्त उद्यम के तहत 200 कामोव 226टी हेलीकॉप्टरों का निर्माण किया जाना है। भारत अपने पुराने चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों के स्थान पर कामोव हेलीकॉप्टरों को खरीद रहा है। कामोव का-226टी हेलीकॉप्टर में 72 प्रतिशत हिस्सा रूस का है और 28 प्रतिशत विभिन्न पश्चिमी देशों का। श्रीनाथ ने बताया कि हेलीकॉप्टर में भारतीय मूल के घटकों का प्रतिशत करीब 40 प्रतिशत रहेगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...