back to top

भारत को टीकाकरण का एक करोड़ आंकड़ा हासिल करने में 34 दिन लगे, दूसरी सबसे तेज गति : सरकार

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में 34 दिन लगे जो कि दुनिया में दूसरी सबसे तेज गति है। अमेरिका को इसमें 31 दिन लगे, जबकि ब्रिटेन को एक करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार करने में 56 दिन लगे।

शुक्रवार सुबह 8 बजे तक, देश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को दिए गए कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 1,01,88,007 थी। मंत्रालय ने कहा, सुबह आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 2,11,462 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल 1,01,88,007 खुराक दी गई हैं। इनमें 62,60,242 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 6,10,899 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे 33,16,866 कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी से उन लोगों को दी जाने लगी हैं जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त करने के 28 दिन पूरे कर लिए हैं। कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। टीकाकरण अभियान के 34वें दिन (18 फरवरी) को, कुल 6,58,674 टीके की खुराक दी गई जिसमें से 4,16,942 लाभार्थियों को 10,812 सत्रों में पहली खुराक स्वास्थ्यकर्मियों और एफएलडब्ल्यू को दी गई जबकि 2,41,732 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।

उसने कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन टीकाकरण की संख्या में प्रगतिशील वृद्घि देखी जा रही है। देश में दिए गए टीकों की खुराक का 57.47 प्रतिशत आठ राज्यों में दिए गए। अकेले उत्तर प्रदेश में 10.5 प्रतिशत (10,70,895) टीके दिए गए हैं। सात राज्यों में टीके की दूसरी खुराक का 60.85 प्रतिशत हिस्सा है। देश में दी गई दूसरी खुराक का 12 प्रतिशत (73,281) हिस्सा तेलंगाना में है। सोलह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 24 घंटे में किसी भी कोविड-19 की मौत की सूचना नहीं दी है।

ये गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, मेघालय, पुड्डुचेरी, चंडीगढ़, मणिपुर, मिज़ोरम, लक्षद्वीप, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन एवं दीव और दादरा एवं नागर हवेली। 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच के बीच मरीजों की मौत की सूचना है जबकि तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह संख्या छह से 10 के बीच है।

भारत में उपचाराधीन कोविड-19 मामलों की संख्या वर्तमान में 1,39,542 है, जो कि कुल संख्या का केवल 1.27 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में 10,896 और मरीजों के ठीक होने से इस बीमारी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ से अधिक (1,06,67,741) हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि ठीक हुए मरीजों में से 83.15 फीसदी मरीज छह राज्यों में ठीक हुए हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,193 मरीज ठीक हुए जबकि इसके बाद महाराष्ट्र (2,543) और तमिलनाडु (470) हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 13,193 नए मामले 24 घंटे में दर्ज किए गए। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 86.6 फीसदी मामले छह राज्यों से सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,427 मामले सामने आए, उसके बाद केरल (4,584) और तमिलनाडु (457) हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कारण 24 घंटे में 97 मौतें हुई हैं जिसमें से 76.29 प्रतिशत मौतें पांच राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 38 मौतें हुई, उसके बाद केरल (14) और पंजाब (10) का नम्बर है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

लखनऊ: केजीएमयू के डॉ. अजय पटवा AASLD की बैठक में चयन के लिए सम्मानित

राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) ने चिकित्सा के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। KGMU...

वृंदावन बिहार कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ, सभासद श्रीमती शिवम उपाध्याय ने किया शिलान्यास

लखनऊ: लखनऊ नगर के शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड स्थित वृंदावन बिहार कॉलोनी में आज विकास कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभासद...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...