back to top

भारत ने नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया

बालासोर।  भारत ने ओडिशा के अपतटीय क्षेत्र में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से शुक्रवार को सतह से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने यह परीक्षण तीव्र गति वाले एक मानवरहित हवाई लक्ष्य को निशाना बनाकर किया जिसे मिसाइल ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। डीआरडीओ के सूत्रों ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण आईटीआर के लॉंच पैड-3 से किया गया जिसके लिए बहुकार्य रडार, कमान, नियंत्रण, संचार प्रणाली और प्रक्षेपक सहित समूची प्रणाली तैनात की गई। संगठन के प्रवक्ता ने कहा, रेडियो फ्रीक्वेंसी यंत्र से लैस मिसाइल ने तीव्र गति वाले हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।

 

सूत्रों ने कहा कि दो दिन पहले 21 जुलाई को भी चांदीपुर स्थित आईटीआर के इसी लॉंच पैड से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया गया था, लेकिन इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी यंत्र का इस्तेमाल नहीं किया गया था। इस दौरान मिशन के सभी मानक प्राप्त कर लिए गए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और संबंधित उद्यम को तीन दिन के भीतर आकाश-एनजी के दूसरे सफल परीक्षण पर बधाई दी। यह मिसाइल प्रणाली डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं के सहयोग से रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), हैदराबाद ने विकसित की है। परीक्षण खराब मौसम में किया गया जिससे मिसाइल के सभी मौसम परिस्थितियों में काम करने की क्षमता साबित हुई है।

 

मिसाइल का उड़ान विवरण जुटाने के लिए आईटीआर ने इलेक्ट्रो आॅप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम, रडार एवं टेलीमेट्री सहित कई रेंज स्टेशन तैनात किए थे। सूत्रों ने कहा कि इन प्रणालियों के माध्यम से जुटाए गए पूर्ण उड़ान विवरण ने प्रणाली के त्रुटिरहित प्रदर्शन की पुष्टि की है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने उच्च मानक का कौशल प्रदर्शन किया जो तीव्र गति वाले शत्रु हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए आवश्यक है। मिसाइल परीक्षण पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने भी नजर रखी। वायुसेना में शामिल होने पर आकाश-एनजी मिसाइल, बल की हवाई रक्षा क्षमता में कई गुना वृद्धि करने वाली साबित होगी। परीक्षण में विनिर्माण एजेंसियां-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने भी भागीदारी की। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भी आकाश-एनजी के सफल परीक्षण पर संबंधित टीम को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...