back to top

भारत को अमेरिका से आयात पर अधिक शुल्क लगाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मांग की कि भारत को अमेरिका से आयात पर अधिक शुल्क लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस फैसले का समर्थन करेगा। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयातित कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क माफ करने का फैसला किया है, जिससे यहां के स्थानीय किसानों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आप प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह फैसला भारत के किसानों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्होंने सरकार से अमेरिकी आयात पर अधिक शुल्क लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, अन्य देश झुके नहीं। उन्होंने अधिक शुल्क लगाए। हमें भी अधिक शुल्क लगाने चाहिए। अगर अमेरिका 50 प्रतिशत शुल्क लगा रहा है, तो हमें इसे दोगुना करके 100 प्रतिशत कर देना चाहिए। पूरा देश इस फैसले का समर्थन करेगा। कोई भी देश भारत का विरोध नहीं कर सकता। हम 140 करोड़ लोगों की आबादी वाले देश हैं।

सरकार ने बृहस्पतिवार को अमेरिका में 50 प्रतिशत के भारी शुल्क का सामना कर रहे कपड़ा निर्यातकों की मदद के लिए कपास के शुल्क-मुक्त आयात को तीन महीने और बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया। इससे पहले, 18 अगस्त को वित्त मंत्रालय ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास के आयात पर शुल्क में छूट दी थी। केजरीवाल ने दावा किया, भारत अमेरिका से आयातित कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क लगाता था। इसका मतलब था कि अमेरिकी कपास घरेलू कपास से महंगा था। लेकिन मोदी सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक इस शुल्क को माफ करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि कपड़ा उद्योगों को सस्ता कपास मिलेगा।

जब अक्टूबर में हमारा कपास बाजार में बिक्री के लिए आएगा, तो खरीदार कम होंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से तेलंगाना, पंजाब, विदर्भ और गुजरात के किसान सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा,हम सभी जानते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है। हमें 11 प्रतिशत शुल्क को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना चाहिए था, न कि इसे पूरी तरह से माफ करना चाहिए था। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि केंद्र अमेरिकी कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क फिर से लागू करे।आप प्रमुख ने कहा, सात सितंबर को आप इस मुद्दे पर गुजरात के चोटिला में एक विशाल जनसभा करेगी। मैं सभी राजनीतिक दलों और किसान संगठनों से इस मुद्दे को उठाने का आग्रह करता हूं। केंद्र सरकार के इस फैसले से चोटिला के किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...

कमिंस की वापसी के बाद भी किशन ही करें सनराइजर्स की कप्तानी: बांगड़

हैदराबाद । पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद भी ईशान किशन को...

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना- प्रदर्शन से दूर रहिए

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के रुख में...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...

कमिंस की वापसी के बाद भी किशन ही करें सनराइजर्स की कप्तानी: बांगड़

हैदराबाद । पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद भी ईशान किशन को...

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना- प्रदर्शन से दूर रहिए

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के रुख में...

मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन, नेमप्लेट पर पोती कालिख और नेमप्लेट पर चप्पल मारकर व्यक्त किया आक्रोश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ निवासी सपा...

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा का घेराव

अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए हैं।...