back to top

भारत ने चीन में फंसे भारतीय चालक दल को जल्द बदलने का किया अनुरोध : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में उसके राजदूत ने चीनी जलक्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर फंसे 39 भारतीय कार्मिकों के मुद्दे को चीन के उप विदेश मंत्री के साथ उठाया है और दोनों जहाजों पर भारतीय चालक दल के सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।

चीन के अधिकारियों ने कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों का हवाला देते हुए दोनों जहाजों- एमवी जग आनंद और एमवी अनस्तासिया को पिछले कुछ महीनों से तट पर खड़े रहने या चालक दल के सदस्यों में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव से जब इस बाबत ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजिंग में भारतीय दूतावास चीन के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है।

उन्होंने कहा, हमारे राजदूत (विक्रम मिस्री) ने चीन के उप विदेश मंत्री के साथ मुद्दे को एक बार फिर व्यक्तिगत रूप से उठाया है और एमवी जग आनंद तथा एमवी अनस्तासिया में सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

रासफील अकैडमी की छात्रा ने 93.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में रासफील अकैडमी, लखनऊ की छात्रा रफ़ा खातून ने इण्टर मीडिएट CBSE बोर्ड में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार...

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...