back to top

कोविड-19 टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार की सुबह आठ बजे तक देश भर में 94 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। उसने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दर में भी पिछले सात दिनों में लगातार कमी आई है। एक फरवरी को यह 1.89 प्रतिशत थी जो गिर कर गुरुवार को 1.69 प्रतिशत रह गई।

प्रांतों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 18 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 1,99,305 टीकाकरण सत्रों में टीके की कुल 94,22,228 खुराक के इंजेक्शन लाभार्थियों को लगाए गए हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 कोरोना योद्धा (पहली खुराक) शामिल हैं। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 28 दिन पूरे होने के बाद 13 फरवरी से उन लोगों को टीके की दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगना शुरू हो गया है जिन्होंने कम से कम 28 दिन पहले पहली खुराक ली थी। कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ।

टीकाकरण के 33वें दिन (18 फरवरी) को 7,932 सत्रों में टीके के 4,22,998 खुराक के इंजेक्शन लगाए गए। इनमें से 3,30,208 लोगों को पहली खुराक जबकि 92,790 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया कि टीके की दूसरी खुराक लेने वालों में से 58.20 प्रतिशत लोग सात राज्यों से हैं। अकेले कर्नाटक में 14.74 प्रतिशत (54,397 खुराक) इंजेक्शन लगे हैं। मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक करीब 1.06 करोड़ (1,06,56,845) लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...