back to top

सीमा पर तनातनी के बीच भारत ने चीन से जमकर आयात किए इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर आइटम्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत पर जोर और सीमा पर चीन के साथ तनातनी के बाद चीनी सामान के बहिष्कार के बाद भी चीन से आयात पर भारत की निर्भरता बढ़ी है। तमाम विवादों के बाद भी चीन, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। इस वर्ष अप्रैल में चीन से 65.1 लाख डॉलर का सामान आयात हुआ, जो पिछले साल अप्रैल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा था। हालांकि आयात में 114 फीसदी इजाफे की एक वजह पिछले साल लॉकडाउन के बीच बहुत कम आयात को भी माना जा सकता है। मगर इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जे, कंप्यूटर हार्डवेयर और दूरसंचार के उपकरणों के आयात में तेजी देखी गई है।

 

2021 में चीनी आयात की हिस्सेदारी 40.5 फीसदी रही जो वर्ष 2020 में 37.2 फीसदी और 2019 में 36.9 फीसदी थी। 2021 में देश के कुल निर्यात में चीन की हिस्सेदारी 16.53 फीसदी रही, जो 12 साल में सबसे अधिक है। हालांकि चीन के 2020-21 में व्यापार घाटा 44.11 अरब डॉलर रह गया। देश के कुल व्यापार घाटे में चीन की हिस्सेदारी 43 फीसदी है, जो चार साल में सबसे अधिक है।

 

भारत मुख्य रूप से चीन से इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, दूरसंचार उपकरण, कार्बनिक रसायन, कंप्यूटर हार्डवेयर, डेयरी के लिए औद्योगिक उपकरण, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक के लिए कच्चा माल आदि मंगाता है। चीन निर्मित वस्तुओं के विरोध के बावजूद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के आयात में इजाफा हुआ है। इस साल अप्रैल में भारत के बाजार में चीन निर्मित वैक्यूम क्लीनर, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव जैसे उत्पादों की हिस्सेदारी पिछले अप्रैल के मुकाबले बढ़ी हुई नजर आ रही है।

 

साल दर साल बढ़ रहा है आयात

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में अप्रैल में इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों की कुल जरूरत का 40.71 फीसदी हिस्सा चीन से आयात कर पूरा किया। जबकि पिछले वर्ष ये हिस्सा 33.54 फीसदी था। 2019 में ये आंकड़ा 33.82 फीसदी और 2018 में ये 33.90 फीसदी था। जबकि अप्रैल में भारत में आयात होने वाले करीब 63 फीसदी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद चीन से आए। पिछले साल अप्रैल में इसमें चीन की हिस्सेदारी महज 26 फीसदी थी। 2020-21 में इसकी हिस्सेदारी 52.3 फीसदी बढ़ी, जो 2019-20 में 44 फीसदी थी।

 

 

पिछले साल देश में आयात होने वाले कंप्यूटर हार्डवेयर में आधे से ज्यादा चीन से आए थे। अप्रैल 2021 में कंप्यूटर हार्डवेयर के कुल आयात में चीन की हिस्सेदारी 55 फीसदी रही। जबकि वर्ष 2020 में इसकी हिस्सेदारी 46.4 फीसदी थी। इसी तरह 2020-21 में देश में कुल दूरसंचार उपकरणों के आयात में चीन की हिस्सेदारी 43.5 फीसदी रही, जो इससे पिछले साल 39 फीसदी थी। इस साल अप्रैल में चीन से दूरसंचार उपकरणों का आयात बढ़कर 47.3 फीसदी हो गया

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...