back to top

कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा भारत

बेंगलुरु। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अत्यंत जटिल भूराजनीतिक परिस्थितियों में कई तरह की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड और एयरोनाटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के विज्ञानियों को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, वर्दी में हमारे पुरुष और महिलाएं अत्यंत कठिन सुरक्षा वातावरण में कार्य करते हैं।

 

हालांकि, उन्होंने अत्यंत पेशेवर तरीके से और प्रतिबद्धता के साथ अपने रास्ते में आने वाली हर तरह की चुनौतियों का सामना किया है। नायडू ने कहा, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे सैन्य बल किसी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और किसी तरह के सुरक्षा खतरे का सामना कर सकें। इसलिए समर्थ और सक्षम भारत के निर्माण के लिए रक्षा और एयरोस्पेस तकनीक में आत्मनिर्भरता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल को समर्थन देने के लिए आप नए उत्पाद विकसित करें। भविष्य में भारत को एयरोस्पेस और रक्षा मामलों में सशक्त करने के लिए स्वदेशी उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमें भारत को रक्षा तकनीक के मामले में सिर्फ आत्मनिर्भर नहीं बनाना है, बल्कि अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा निर्यातक भी बनाना है। नायडू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं और सुधारों को लागू किया है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...