back to top

वायरस महामारी के दौरान कठिनाइयों के बावजूद भारत मजबूत होकर उभरा : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसदों से मंगलवार को कहा कि महामारी के दौरान सीमाओं पर तनाव, चक्रवातों और भूकंप जैसी कठिनाइयों के बावजूद भारत मजबूत होकर उभरा तथा पूरी दुनिया ने इसके सामर्थ्य को महसूस किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी के संबोधन से संबंधित यह जानकारी दी। भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने महामारी के दौरान इन सब चुनौतियों का मुकाबला किया और देश ने भी इन्हें पराजित किया।

मेघवाल ने कहा, महामारी के अपने अनुभव साझा करते हुए मोदी ने सांसदों से कहा कि इस अवधि के दौरान देश ने न सिर्फ वायरस की चुनौती का सामना किया, बल्कि अन्य मोर्चों पर भी चुनौतियों का सामना किया। एलएसी पर तनाव था, चक्रवात, भूकंप आए और फिर टिड्डी दल ने हमला कर दिया, लेकिन इन सभी कठिनाइयों के बावजूद देश मजबूत होकर उभरा तथा पूरी दुनिया ने इसके सामर्थ्य को महसूस किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वह दो दशक से अधिक समय से सार्वजनिक पद पर हैं, पहले मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया है। मोदी के अतिरिक्त, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। जयशंकर ने कहा कि महामारी के दौरान पूर्व में अन्य देशों को एंटीबायोटिक्स दवाओं और जांच किट उपलब्ध कराने की चिकित्सा कूटनीति तथा बाद में टीका नीति के कारण विश्व में भारत का कद बढ़ा।

मेघवाल ने बताया कि विदेश मंत्री ने दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने से संबंधित वंदे भारत मिशन का विवरण भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सीतारमण ने पार्टी सांसदों के समक्ष केंद्रीय बजट पर प्रस्तुति के दौरान कहा कि कोरोना वायरस संबंधी महामारी के आर्थिक प्रभाव के बावजूद सरकार ने जनता पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया तथा सभी के लिए समग्र बजट लेकर आई। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संसद सत्र में सांसदों के नियमित रूप से शामिल होने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मोदी ने भाजपा सांसद पी पी चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र पाली में पंचायत चुनाव का भी उल्लेख किया और कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच पार्टी ने 90 प्रतिशत से अधिक सीट जीतीं क्योंकि उसने लोगों के लिए इन कानूनों के लाभों को स्पष्ट रूप से आगे रखकर वोट मांगे। उन्होंने सांसदों से कहा कि इन कानूनों को लाने के पीछे का सरकार का इरादा अच्छा था और जो लोग अब इनका विरोध कर रहे हैं, वे बाद में इन कानूनों की सराहना करेंगे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...