back to top

भारत ने की बदलती दुनिया में यूएई के साथ काम करने के लिए और अवसरों पर चर्चा

अबु धाबी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और बदलती दुनिया में खाड़ी देश के साथ मिल कर काम करने के और अवसरों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कोविड युग के अनुभवों ने भारत और यूएई को काफी सीख दी हैं। जयशंकर 25-26 नवंबर को दो दिन की यूएई की यात्रा पर थे। यह उनकी तीन देशों बहरीन,संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स की छह दिवसीय यात्रा का दूसरा चरण था, जो मंगलवार को शुरू हुआ। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच हुई इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से दोबारा मुलाकात करके अच्छा लगा। हमने बढ़ते सहयोग का जायजा लिया। बदलती दुनिया में साथ मिल कर काम करने के और अवसरों पर चर्चा की। कोविड युग के अनुभवों ने हम दोनों को काफी सीख दी हैं। उनकी मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जयशंकर और नाहयान ने गुरुवार को द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

बयान के अनुसार, जयशंकर ने कोविड-19 महामारी से निपटने में स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र में भारत की प्रगति के बारे में यूएई को जानकारी दी। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा सहित अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग की समीक्षा की।

बयान के अनुसार जयशंकर और नाहयान ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और विभिन्न बहुपक्षीय मुद्दों पर समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई। विदेश मंत्री ने अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बुधवार को मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं और महामारी के दौरान भारतीय नागरिकों की देखभाल के लिए यूएई के नेतृत्व की सराहना की।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...