back to top

भारत ने पढ़ाई को ऑनलाइन बनाने में बेहतर कार्य किया : ऑक्सफोर्ड रिपोर्ट

नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई को डिजिटल बनाने में बेहतर कार्य किया किया। इसने हालांकि यह भी कहा कि डिजिटल शिक्षण उपकरणों तक असमान पहुंच और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी जैसी चीजें भी बड़े मुद्दों के रूप में रहीं।

रिपोर्ट एजुकेशन: द जर्नी टूवार्ड्स ए डिजिटल रिवोल्यूशन में कहा गया है कि महामारी ने अध्यापन और अध्ययन की डिजिटल तथा पारंपरिक विधियों को जोड़कर शिक्षा में हाइब्रिड मॉडल का मार्ग प्रशस्त किया है, लेकिन सरकारों को काम करने की जरूरत है, ताकि पिछले साल से मिली प्रगति व्यर्थ न हो पाए। इसमें भारत, ब्रिटेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, स्पेन और तुर्की के विशेषज्ञों तथा साथ ही विश्वभर से सैकड़ों शिक्षकों की अंतदृर्ष्टि और गहन द्वितीयक अनुसंधान को शामिल किया गया है।

महामारी से पिछले 12 महीने से अधिक समय में विश्व में 1.7 अरब से अधिक विद्यार्थियों के प्रभावित होने के बीच रिपोर्ट में यह विश्लेषण किया गया कि शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षा प्रदान करने के नए तरीकों को किस तरह अपनाया। रिपोर्ट में कहा गया है, भारत में अन्य देशों की तुलना में लोगों को लगता है कि ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंचने का काम अपेक्षाकृत ठीक रहा और इसे 3.3ा5 नंबर मिले। हालांकि, लोगों ने बड़े मुद्दों के रूप में डिजिटल शिक्षण उपकरणों तक असमान पहुंच और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी तथा ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी की कमी को चिह्नित किया।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...