back to top

झारखंड में जीत से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिली: अखिलेश

रांची। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत से नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन को मजबूती मिली है और वह आदिवासियों के अधिकारों एवं रोजगार के लिए लड़ाई जारी रखेगा। वह हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को रांची पहुंचे। सोरेन आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

सपा प्रमुख ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, झारखंड चुनाव के नतीजों ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया…लोगों ने अपनी सूझबूझ और लोकतांत्रिक निर्णयों से एक प्रगतिशील सरकार चुनी। उन्होंने हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन को झारखंड को समृद्धि, विकास तथा प्रगति के रास्ते पर लाने का एक और मौका दिया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। बेरोजगारी, महंगाई और आदिवासियों तथा किसानों के अधिकारों को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को अदालतों, संविधान और संवैधानिक निकायों पर भरोसा नहीं है।

सोरेन यहां एक भव्य समारोह में चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेता भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...