back to top

IND vs NZ : लगातार दूसरे मैच में भारत ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया

वेलिंगटन। आखिरी ओवरों में शार्दुल ठाकुर समेत अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सुपर ओवर में लगातार दूसरी जीत दर्ज करके हुए पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में 4.0 से बढ़त बनाकर न्यूजीलैंड को व्हाइटवाश की कगार पर पहुंचा दिया। भारत के आठ विकेट पर 165 रन के जवाब में न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ़ रहा था। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित थे।

कप्तान विराट कोहली ने ठाकुर को यह ओवर सौंपा और पहली ही गेंद पर रोस टेलर (24) आउट हो गए। दूसरी गेंद पर डेरिल मिशेल ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर हालांकि टिम सीफर्ट (57) रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर एक रन बना लेकिन अगली दो गेंद पर मिशेल और सेंटनेर अपना विकेट गंवा बैठे। मिशेल का कैच मिडआफ पर शिवम दुबे ने लपका जबकि सेंटनेर रन आउट हुए हालांकि वह एक रन दौड़ चुके थे जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 13 रन बनाए।

भारत के लिए केएल राहुल और कोहली सुपर ओवर में उतरे। राहुल ने टिम साउदी की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर राह आसान कर दी। वह तीसरी गेंद पर आउट हो गए लेकिन कोहली ने चौथी गेंद पर दो रन और पांचवीं पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में आखिरी दो गेंद पर छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। सुबह मनीष पांडे ने 36 गेंद में नाबाद 50 रन बनाकर भारत को आठ विकेट पर 165 रन तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड के लिए सीफर्ट और कोलिन मुनरो (64) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने एक समय छह विकेट 88 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पांडे ने पारी को संभालकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रन का योगदान दिया जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। न्यूजीलैंड ने इससे पहले लगातार चौथी बार टास जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। केन विलियमसन कंधे की चोट के कारण इस मैच से बाहर है जिनकी जगह टिम साउदी कप्तानी कर रहे हैं।

भारतीय टीम में रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की जगह संजू सैमसन, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर को उतारा गया। कीवी टीम में विलियमसन और कोलिन डि ग्रांडहोमे की जगह टाम ब्रूस और डेरिल मिशेल को जगह दी गई। सैमसन ने राहुल के साथ पारी की शुरूआत की लेकिन पांच गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली (11) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए जिन्हें हामिश बेनेट ने आउट किया। ईश सोढी ने श्रेयस अय्यर (एक) और शिवम दुबे (12) को आउट किया।

न्यूजीलैंड ने इस मैच में चुस्त क्षेत्ररक्षण और अनुशासित गेंदबाजी की। सोढी ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं मिशेल सेंटनेर ने वाशिंगटन सुंदर (0) को आउट किया। पांडे ने इसके बाद शार्दुल ठाकुर (15 गेंद में 20 रन) के साथ पारी को आगे बढाया। नवदीप सैनी 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पांडे ने ठाकुर के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। इसके बाद सैनी के साथ 22 रन की साझेदारी की। पांडे ने अपना अर्धशतक 36 गेंदों में पूरा किया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...