back to top

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : उत्तर प्रदेश में लोगों ने घर में रहकर किया योगाभ्यास

लखनऊ। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने रविवार को अपने-अपने घरों में योगाभ्यास किया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन प्रांगण में योगाभ्यास किया। उन्होंने योग दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतिदिन योग करने से हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं तथा रोगों से लडऩे की हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई देते हुए ट्वीट किया कि योग भारतीय ऋषियों की आध्यात्मिक परंपरा का प्रसाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत के साथ आत्मीय संवाद कर रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपने आवास पर योगाभ्यास किया।

उन्होंने कहा कि योग भारतीय सनातन संस्कृति एवं प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है। भारतीय सनातन संस्कृति एवं अध्यात्म में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अनेक मायने है। हम सभी को योग के भौतिक स्वरूप का ही अनुकरण नहीं करना है बल्कि इसके आध्यात्मिक स्वरूप को अपनाना होगा। राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहल पर शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दरअसल वैश्विक बंधुत्व का सबसे बड़ा पर्व है।

उन्होंने कहा कि योग करके हमें खुद को स्वस्थ रखना है और कोरोना वायरस को हराना है। इसके अलावा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं तथा आम लोगों ने योग दिवस पर अपने-अपने घरों में योग किया।

इस बीच उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने भी अपने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए एक घंटे का ऑनलाइन योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। कॉरपोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि इस सत्र में यूपीएमआरसी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में रहकर हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...