back to top

उदयपुर में मोदी ने कहा, सपूत पर भरोसा करेंगे या सबूत मांगने वालों पर

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राजग सरकार ने दिखाया है कि देश में एक ईमानदार सरकार चलाना संभव है। मोदी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा इस लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा है।

मोदी ने राजस्थान के मेवाड़ इलाके में स्थित

मोदी ने राजस्थान के मेवाड़ इलाके में स्थित उदयपुर शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीमापार आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमलों की विश्वसनीयता पर कथित तौर पर सवाल खड़े करने के लिए कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों की आलोचना की। मोदी ने कहा, कांग्रेस व उसके महामिलावटी ऐसे लोग हैं जो हमारे सपूतों के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं। आप मुझे बताइए आप अपने सपूत पे भरोसा करोगे या सबूत मांगने वालों पर भरोसा करोगे। मोदी ने कहा, पहले दो चरण के बाद जनता ने ऐसा सबूत दे दिया कि उनके मुंह पर ताले लग गए।

अब सबूत मांगना बंद कर दिया

अब सबूत मांगना बंद कर दिया। एयर स्ट्राइक पर बोलना बंद कर दिया। मैं उन्हें चुनौती देता हूं ..दम हो तो आईए .. जनसभाओं में जाकर सेना के पराक्रम की जो बात मैं करता हूं उसको चुनौती देकर अपनी बात बताइए। इन नामदारों को जनता ने सबूत दे दिया है। अगले पांच चरणों में भी देश के लोग देश के वीर जवानों पर उठाए गए हर सवाल का जवाब चुन चुन कर देने वाले हैं। मोदी ने कहा कि हम उस परंपरा के हैं जो किसी को छेड़ते नहीं है लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ते नहीं हैं।

यात्रा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा

यहां के महाराणा प्रताप केंद्र की अपनी एक यात्रा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, इस केंद्र में बहुत विस्तार से बताया गया है कि वह व उनके सेनानायक कैसे दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते थे। हम उस परंपरा हैं जो किसी को छेड़ते नहीं हैं लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ते नहीं हैं। मेवाड़ के बारे में तो मशहूर है कि घास की रोटी खा सकते हैं लेकिन आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते। मोदी ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में राष्ट्र रक्षा बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस व उसके महामिलावटी, ये कहते हैं कि मोदी को राष्ट्रवाद की, राष्ट्रीय सुरक्षा की, आतंकवाद की बात इन चुनाव में नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, आतंकवाद पर मोदी प्रहार कर रहा है

इनकी बातों में आ जाने वाला कोई और हो सकता है, मोदी नहीं। उन्होंने कहा, आतंकवाद पर मोदी प्रहार कर रहा है ठीक है ना, खुश हैं ना आप लोग। घर में घुसकर मारता है। देश की रक्षा कैसे होगी, इस पर इस चुनाव में और हर चुनाव में बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। क्या यह उदयपुर म्युनिसिपैलिटी का चुनाव है? ए लोकसभा के चुनाव के अहम मुद्दों में राष्ट्रीय सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा है। उदयपुर के चुनाव में कोई राष्ट्र रक्षा की बात नहीं करे तो समझ में आता है लेकिन इनकी सोच ही इतनी छोटी है कि इनको इतने बड़े देश का इश्यू समझ में नहीं आता है। 60 साल वहां रहने के बाद उनको पता नहीं कि देश के मुद्दे क्या होते हैं।

मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में

मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली युवा पीढ़ी का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा, इस शताब्दी का भाग्य इन पांच वर्षों में देश की जो मजबूत सरकार बनेगी वह इक्कीसवीं सदी का भाग्य निर्धारण करने वाली है। इसलिए इक्कीसवीं सदी में पैदा हुए, पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे बेटे बेटियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं और भारत के भाग्य विधाता के रूप में आपके प्रवेश का मैं देश के प्रधान सेवक के नाते स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि देश में ईमानदारी की नई रीति स्थापित हो रही है और भाजपा ने दिखा दिया है कि इस देश में एक ईमानदार सरकार चलाना संभव है।

भाजपा, राजग ने यह दिखा दिया है कि

उन्होंने कहा, आप सभी के सहयोग से भाजपा, राजग ने यह दिखा दिया है कि इस देश में एक ईमानदार सरकार चलाना भी संभव है। उन्होंने कहा, आपके सहयोग से पूरे देश में अब ईमानदारी की एक नई रीति स्थापित हो रही है। अगर अब कोई धनवान बैंकों का पैसा वापस नहीं करता है तो वह चैन की नींद नहीं सो पाएगा। अब अगर कोई देश से भागने की कोशिश करता है तो उसके लिए भागना मुश्किल होगा और अब अगर वह भागकर विदेश गया है तो उसको या तो वापस आना पड़ेगा या फिर नामदारों के मिशेल मामा की तरह उसको उठा कर लाया जाएगा।

यह हमारी सरकार है

उन्होंने कहा, यह हमारी सरकार है जिसने बैंकों का करोड़ों अरबों (रुपए) हड़प कर जाने वालों को सजा दी है, उनकी संपत्ति जब्त कर ली है… ईमानदार करदाताओं को सम्मान दिया है। मोदी ने कहा, पहले की सरकार अपने करीबियों को, अपने अरबपति दोस्तों को बैंकों पर दबाव डालकर फोन बैंकिग की पंरपरा से कर्ज दिलवाती थी, हम मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी गरीब से गरीब को, अपने आदिवासी भाईयों..बहनों को बिना गारंटी आज हम कर्ज दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...