back to top

दूसरे चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना वायरस का टीका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे दूसरे चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 का टीका लगाने का दूसरा चरण शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश में करीब 1500 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बुधवार तक प्रदेश में कोरोना वायरस टीके की 911000 खुराक मिल चुकी हैं तथा इससे पहले 10 लाख 75 हजार वायल प्राप्त हुए थे। कुमार ने बताया कि प्रदेश में करीब नौ लाख स्वास्थ्य कर्मी हैं और उनकी दो खुराकों को ध्यान में रखते हुए हमारे पास पर्याप्त मात्रा में टीके की दवा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण के बाद हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि गत 16 जनवरी को पूरे देश में कोविड-19 रोधी टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ है। इसके पहले दिन उत्तर प्रदेश में 20000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। जिन लोगों को 16 जनवरी को टीका लगा था उन्हें इसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। गत 16 जनवरी को प्रदेश के अंबेडकर नगर, बदायूं, फिरोजाबाद, बहराइच और झांसी जिले के 11 चुनिंदा केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोवैक्सीन लगाई गई थी बाकी 306 केंद्रों पर टीके के तौर पर कोविशील्ड लगाई गई थी।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...