back to top

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के पर्चे मिले सही

  • सबकी नज़रे अब चार सितंबर को होने वाले नाम वापसी पर

लखनऊ। राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उत्तर प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में बुधवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में भारतीय जनता पार्टी के दोनों ही प्रत्याशी जफर इस्लाम और गोविंद नारायण शुक्ल के पर्चे सही मिले हैं।

निर्वाचन अधिकारी व विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि महेश कुमार, जिन्होंने बतौर निर्दल प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया था, उनका परचा ख़ारिज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महेश कुमार के प्रस्तावक व अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया है। नाम वापसी चार सितंबर को होगी। मतदान की स्थिति आने पर 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरा नामांकन करा देने से न सिर्फ पेंच उलझ गया है, बल्कि कयासों का बाजार भी गर्म हो गया है। मंगलवार को नामांकन कराने के अंतिम दिन भाजपा की तरफ से प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला का पर्चा जमा कराया गया था।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी सैयद जफर इस्लाम को नामांकन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंंत्र देव सिंह की मौजूदगी में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा जमा कराया जा चुका है।

भाजपा के दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में बल्कि पार्टी के अंदर भी भाजपा द्वारा गोविंद नारायण शुक्ल का नामांकन कराने को लेकर तमाम चर्चाएं जोरों पर है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्थिति साफ़ करने की कोशिश की है। उन्होंने प्रत्याशी बदलने के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा है कि दूसरा नामांकन केवल औपचारिकता के लिए कराया गया है।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि जफर इस्लाम के स्वास्थ्य को देखते हुए एक नामांकन और करा दिया गया, जबकि चर्चा यह भी है कि पार्टी में ब्राह्मण लॉबी के दबाव के चलते यह फैसला लिया गया है। बहरहाल चार सितंबर को नाम वापसी के समय तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। यह तय है कि अब दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक का आवेदन वापस कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...