back to top

भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर शुक्रवार को 74 प्रतिशत से अधिक हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में 62,282 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई। मंत्रालय के अनुसार, इन्हें मिला कर अब तक कोविड-19 के 21.5 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 1.89 रह गई है। अब तक देश में कुल 21,58,946 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह संख्या वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 14,66,918 अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 हो गई है तथा 33 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 50 प्रतिशत से अधिक है। मरीजों के ठीक होने की दर 17 जून को 52.8 प्रतिशत थी जो 16 जुलाई को बढ़कर 63.24 प्रतिशत हो गई थी।

आज की तारीख में यह दर 74.30 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के 6,92,028 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संक्रमण के कुल मामलों का 23.82 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, भारत में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर वैश्विक औसत से कम है। यह लगातार सकारात्मकता की ओर बढ़ रही है और वर्तमान में यह दर 1.89 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में मरीजों के ठीक होने की दर 90.10 प्रतिशत है जो कि सर्वाधिक है।

दिल्ली के बाद तमिलनाडु में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 83.50 प्रतिशत, गुजरात में 79.40 प्रतिशत, तेलंगाना में 77.40 प्रतिशत, राजस्थान में 76.80 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 76.50 प्रतिशत, बिहार में 76.30 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 75.80 प्रतिशत है। बृहस्पतिवार को कुल 8,05,985 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की संख्या बढ़कर 3,34,67,237 हो गई।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...