back to top

इटावा में पति-पत्नी की फावड़ा से गला काटकर हत्या, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

इटावा। यूपी के इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पति-पत्नी की फावड़ा से गला काटकर कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढे छह बजे इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगलापूठ उधन्नपुरा में आशा राम राजपूत (55) तथा उसकी पत्नी बेबी (50) की उनके घर के बरामदे में फावड़ा से हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि मौके से खून लगा फावड़ा बरामद कर लिया गया है। वर्मा ने बताया कि आशा राम ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी और बेटा-बहू गांव मे रहते हैं, जबकि वह दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली में रहता था।

एसएसपी ने बताया कि आशा राम अपनी दूसरी पत्नी बेबी के साथ 15 दिन पूर्व दिल्ली से गांव आया था और वह अपने हिस्से की पांच बीघा जमीन बेचने के लिए रुका हुआ था। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उसकी पहली पत्नी, बेटा तथा बहू फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीम भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...