back to top

रालोद का दामन थाम सकते हैं इमरान मसूद!

शैलेन्द्र श्रीवास्तव लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनैतिक दल जुट चुके है। इस बीच नेताओं का दल बदलना आम बात है लेकिन उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें होने के नाते जब कोई नेता दल बदलता है तो सियासी गलियारोें में चर्चाएं बहुत तेजी से बढ़ती है। फिलहाल इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में इरफान मसूद को लेकर अटकलों का बाजार गर्म चल रहा है। माना जा रहा है कि हाल ही में अनुशासनहीनता को लेकर बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित होने के बाद वह राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम सकते हैं। इसके पीछे वजह उनके पीढ़ियों से चौधरी परिवार के साथ रहे सम्बन्ध बताये जा रहे है।

काफी लंबे समय तक कांग्रेस नेता रहे इमरान मसूद 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद कुछ ही समय पहले उन्होंने बसपा की सदस्यता ले ली थी। लेकिन वहीं अपने एक बयान के कारण उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल अब कयास लगाया जा रहा हैं कि इमरान मसूद ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ सकते हैं।

समान विचारधारा वालों का स्वागत है: अनिल दुबे

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हुए हैं। जो अल्पसंख्यकों, मजदूरों, महिलाओं और किसानों की बात करता है और महंगाई के साथ ही भ्रष्टाचार का विरोध करे उसका हमारी पार्टी में स्वागत है। अनिल दुबे ने साफ तौर पर कहा कि इमरान मसूद का रालोद के साथ परिवार जैसा रिश्ता रहा है। ऐसे में वह जयंत चौधरी से बात कर कभी भी उनकी पार्टी से जुड़ सकते हैं। इनके चाचा चौधरी अजीत सिंह के काफी खास थे और उन्होंने उनको उपराष्ट्रपति का चुनाव भी लड़वाया था।

पिता समान चौधरी अजीत सिंह- इमरान मसूद

इस बीच एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए इमरान मसूद ने भी अपनी आगामी योजना के बारे में कहा कि वह राष्ट्रीय लोक दल के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे चौधरी अजीत सिंह को अपने पिता की तरह मानते हैं और जयंत चौधरी उनके बड़े भाई जैसे हैं, रालोद ज्वाइन करें या नहीं करें, लेकिन जयंत के साथ उनके रिश्ते हमेशा पहले जैसे ही रहेंगे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...