back to top

कोविड-19 के जोखिमों से निपटने के सुधारों से वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा : रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से जुड़े जोखिमों से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों से देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत होगी और इससे दीर्घावधि की वृद्धि सुनिश्चित होगी। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की मासिक आर्थिक रिपोर्ट में कहा गया है, सभी अंशधारकों ने उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अनुकूल नीतिगत वातावरण और पहल पेश की हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि की क्षमता बेहतर हो सकेगी। रिपोर्ट कहती है कि संक्रमण के लगतार प्रसार से लघु से मध्यम अवधि में वृद्धि दर के नीचे की ओर जाने का जोखिम है। इसी के मद्देनजर सरकार ने रणनीतिक तरीके से विभिन्न क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 से 30 सितंबर तक 14 दिन के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत कोविड-19 के मामलों में संभवत: अपने पीक को पार कर गया है। इस अवधि में रोजाना के संक्रमण वाले मामलों का सात दिन का औसत 93,000 प्रतिदिन से घटकर 83,000 प्रतिदिन पर आ गया है। वहीं इस दौरान रोजाना जांच का औसत 1,15,000 से बढ़कर 1,24,000 पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी महामारी गई नहीं है, लेकिन अखिल भारतीय स्तर पर मामलों की संख्या में कमी से अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए मोर्चों को आगे बढ़ाने का मंच तैयार हो चुका है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि बाजारों, श्रम कानूनों तथा एमएसएमई की परिभाषा संबंधी प्रमुख संरचनात्मक सुधारों से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम क्षेत्र के समक्ष वृद्धि और समृद्ध होने का अवसर पैदा हुआ है। इससे यह क्षेत्र प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रों में रोजगार सृजन में योगदान दे सकता है। रिपोर्ट कहती है कि इसी तरह से ऐतिहासिक श्रम सुधरों से एमएसएमई क्षेत्र को रोजगार सृजन, श्रम उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिसेस अंतत: इस क्षेत्र में वेतन बढ़ेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि क्षेत्र के सुधार काफी समय से लंबित थे।मौजूदा कानून किसानों को स्थानीय मंडियों से बांधकर रखने वाले थे। रिपोर्ट कहती है कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज तथा अर्थव्यवस्था को अनलॉक किए जाने से देश में अर्थव्यवस्था में सुधार तेज हुआ है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...