back to top

भाजपा की ताकत को बढ़ाने में महिला वोटरों की अहम भूमिका : भूपेंद्र चौधरी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर महिला मोर्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का एक वर्ग ऐसा भी है, जिन्हें सदैव काबू करके अपने मन चाहे ढंग से वोटर के रूप में सदैव अन्य पार्टियों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब समय आ गया है कि भाजपा अपने कार्यों के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के दम पर जिस प्रकार समाज का विकास हुआ है। इसका आकलन करते हुए मतदाताओं तक जाकर मित्र की भूमिका निभाए, महिलाएं आधी आबादी के नेतृत्व के साथ-साथ परिवार में भी अहम भूमिका निभाती हैं इसलिए उनकी क्षमताओं का आकलन करना सदैव दुर्लभ होता है। वे अपने क्रियाकलाप और कार्यशैली के आधार पर सदैव ही मील का पत्थर साबित होती है। आने वाले चुनाव में भी अपनी इसी भूमिका में रहते हुए महिला मोर्चा को नई मिसाल कायम करनी होगी।

इस अवसर पर गीता शाक्य ने सेल्फी विद लाभार्थी अभियान में संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने के लिए उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश से रीना चौरसिया ने एक लाख सत्ताइस हजार सेल्फी व पश्चिम क्षेत्र से इंदु शर्मा ने एक लाख बीस हजार सेल्फी खींचने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रीना चौरसिया, इंदु शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, उषा मौर्य, कल्पना तिवारी, आकांक्षा सोनकर, चेतना पांडेय व समस्त महिला मोर्चा टीम उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...