back to top

ग्रामीण छात्रों को शहरों से जोड़ने में दूरस्थ शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को शहरों और दुनिया से जोडऩे की परिकल्पना की गई है जिसमें दूरस्थ शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है।

करनाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र के नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि सुदूर गांव तक शिक्षा प्रदान करने में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का महत्वपूर्ण योगदान है। तमाम अभाव में रहने के बावजूद जिनके मन में शिक्षा प्राप्त करने की आकांक्षा है, ऐसे लोगों को मिशन के रूप में इग्नू शिक्षा पहुंचाने का काम कर रहा है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, नीति में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को शहरों और दुनिया से जोडऩे की परिकल्पना की गई है। इसमें दूरस्थ शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके माध्यम से सुदूर क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024-25 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5000 हजार करोड़ डालर की बनाने की परिकल्पना की है, आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है। इसमें शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि करनाल स्थित इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना 1991 में हुई थी और अभी 83 हजार शिक्षार्थी इससे जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...