back to top

स्वच्छता का महत्व

हमारी अच्छी आदतें हमें स्वस्थ रखकर सुजीवन प्रदान करने के साथ ही अच्छे विचारों को उत्पन्न करने में भी मददगार होती हैं। स्वच्छता ऐसा ही एक गुण है। आपका घर वह स्थान है, जिसके वातावरण में आप पलते हैं, वायु पाते हैं, संसर्ग से प्रभावित होते हैं। प्रति दिन हमारा 14-15 घंटे का जीवन घर में ही व्यतीत होता है।

घर की चहारदीवारी, कमरों, फर्नीचर, वस्त्र तथा विभिन्न स्थानों पर जो समय हम व्यतीत करते हैं, उनसे हमारी आदतों और स्वास्थ्य का निर्माण होता है। घर जितना ही स्वच्छ और सुव्यवस्थित होगा, उससे उतनी ही स्वच्छ वायु तथा आनन्द प्राप्त हो सकेगा। दुकान और ऑफिस के वातावरण का प्रभाव गुप्त रूप से पड़ता रहता है। मान लीजिए आप तम्बाकू, शराब, गांजा, भांग, चरस अथवा जूते की दुकान करते हैं। इन वस्तुओं की बदबू निरन्तर आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती रहती है।

अत: हमें चाहिए कि हम अपने घर, दुकान या ऑफिसों को खिलौनों की तरह साफ-स्वच्छ रखें। स्वच्छ घर में रहने वाले की आत्मा प्रसन्न रहती है। आप स्वच्छ धुले हुए वस्त्र पहन कर देखें। मन कितना खिला रहता है। उसी प्रकार सफेद पुता हुआ कमरा, स्वच्छ फर्नीचर, स्वच्छ वस्त्र, स्नान से स्वच्छ शरीर आत्मा को प्रसन्न करने वाले हैं। स्वच्छ रखकर हम अपने घ्ज्ञर के सौंदर्य की वृद्धि करते हैं और चीजों के जीवन को बढ़ा लेते हैं। हमें आंतरिक शान्ति प्राप्त होतीहै7 सफाई प्रकृति का अंग बन जाने से सवत्र सौंदर्य की सृष्टि करती है।

ऑफिस घर और दुकान में छोटी-बड़ी असंख्य वस्तुएं होती हैं। इनमें कुछ ऐसी होती हैं, जिनका नित्य प्रयोग होता है, तो कुछ ऐसी होती हैं जो देर से निकलती हैं और काम में आती हैं। कुशल व्यक्ति अपने घर, दुकान या ऑफिस की वस्तुओं की व्यवस्था इस प्रकार करते हैं कि आवश्यकता पड़ते ही, तुरंत जरूरत की चीज मिल जाती है। ग्राहक आकर जिस छोटी वस्तु की मांग करता है, चतुर दुकानदार एक क्षण में उसे प्रस्तुत कर देता है। घर में दवाई से लेकर सुई, डोरा, आलपिन, तक एक क्षण में मिल जानी चाहिए।

ऑफिस की फाइल का कोई भी कागज जरा सी देर में अफसर के सन्मुख आना चािहए। पुस्तकालय में जो पुस्तक मांगी जाये तुरन्त पाठक को प्राप्त होनी चाहिए। अव्यवस्थित दुकानदार, अफसर या परिवार का मुखयिा उस व्यक्ति की तरह है जो उर्द, मूंग, मसूर गेहूं जो इत्यादि भिन्न-भिन्न अनाजों को एक साथ मिश्रित कर लेता है और आवश्यकता के साथ उसको पृथक-पृथक करने में व्यर्थ शक्ति का क्षय करता है। वह न गेहूं निकाल सकता है न उर्दू न मूंग और यदि निकालता भी तो उस समय जब उसके हाथ से अवसर निकल जाता है।

RELATED ARTICLES

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...