back to top

ऑपरेशन सिंदूर में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ,सबूत हो तो दिखाओ,बोले- एनएसए डोभाल

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि विदेशी मीडिया ने झूठी खबर फैलाई। अगर किसी के पास ऐसी एक भी फोटो हो जिसमें यह दिखे कि भारत को नुकसान हुआ तो वो दिखाए। एनएसए ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर हमें नाज़ है। इस ऑपरेशन के दौरान हमने स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल कर दुश्मन को जवाब दिया, इस पर भी हमें गर्व है।

एनएसए डोभाल ने आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम में कहा, विदेशी मीडिया के बड़े बड़े दावे किए, पाकिस्तान ने ऐसा किया, वैसा किया, आप मुझे एक भी फोटो दिखाए जिसमें किसी भी भारतीय (संरचना) को कोई नुकसान दिखाया गया हो, यहां तक ​​कि एक कांच का शीशा भी टूटा हो। आजकल को सैटेलाइट का दौर है। उन्होंने कहा कि यह पूरा ऑपरेशन 23 मिनट का था। हमने सीमापार के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमारे टारगेट में सीमावर्ती इलाके का एक भी ठिकाना नहीं था। हमारे सभी निशाने पूरी तरह सटीक रहे।

डोभाल बोले, विदेशी मीडिया ने कुछ चुनिंदा तस्वीरों को आधार बनाकर पाकिस्तान के 13 एयरबेस को लेकर कई बातें कहीं। लेकिन 10 मई से पहले और इसके बाद बाद की पाकिस्तान के 13 एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें देखें, चाहे वह सरगोधा हो, रहीम यार खान हो, या चकलाला हो, सब स्थिति साफ हो जाएगी। हम पाकिस्तानी हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम हैं। एनएसए ने कहा कि मैं सिर्फ वही बात रहा हूं जिसके बारे में विदेशी मीडिया बात कर रहा है। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के द्वारा कई बार दावा किया गया है कि उसने भारत के राफेल विमान गिराए थे। विदेशी मीडिया में भी इसको लेकर कई बार खबरें छप चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...