back to top

इंडो-यूएस की स्किल और स्केल मिल जाएं तो दुनिया को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। पिछले नौ वर्षों में देश में नए-नए स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। भारत ने यूनिकॉर्न के रूप में नया स्थान बनाया है। उत्तर प्रदेश भी इन वर्षों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी के दौरान भारत का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इसमें उत्तर प्रदेश अपना अग्रणी योगदान देते हुए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं वाले प्रदेश के रूप में उभरा है। यूएस की आबादी की चार गुना आबादी भारत में है। अगर कोविड-19 की बात की जाए तो भारत में जो मृत्युदर रही, वह यूएस से आधी रही। जो यह दर्शाता है कि दोनों देशों भारत-यूएस की स्किल और स्केल मिल जाएंगे तो दुनिया में इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे।

सरकार उत्सुकता के साथ पूरा सपोर्ट करेगी

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हेल्थ टेक्नोलॉजी समिट-2023 के तहत यूएस की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और प्रदेश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों एसजीपीजीआई और गौतमबुद्धनगर के जिम्स के साथ मेडिकल फील्ड में हुए पार्टनरशिप कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इंडो-यूएस सेतु के ग्लोबल फाउंडेशन के साथ हुए इस पार्टनरशिप के लिए सरकार उत्सुकता के साथ पूरा सपोर्ट करेगी। आज उत्तर प्रदेश में यूएस के इनोवेशन, स्टार्टअप के लिए एक अच्छा माहौल है। आज पार्टनरशिप कार्यक्रम से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान के साथ आईटी एंड इलेक्ट्रानिक विभाग भी इसे सपोर्ट करेगा, ताकि इसके जल्द से जल्द सकारात्मक परिणाम देखने को मिलें। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी स्टार्ट-अप पॉलिसी के तहत कई स्टार्ट-अप स्थापित किए हैं। इनकी स्थापना के लिए सरकार ने तमाम तरह के रिलैक्सेशन दिए हैं। इनको प्रिक्योर्ड करने के लिए भी व्यवस्था की गयी है।

सरकार की इन नीतियों को फायदा उठाते हुए एसजीपीजीआई ने कोविड-19 के दौरान वर्चुअल आईसीयू की सुविधा प्रारंभ की। ऐसे में प्रदेश के किसी भी शहर में कोई प्रॉब्लम होती थी तो एसजीपीजीआई की टीम वहां पहुंचकर राहत देती थी। यह इनोवेशन का बेहतरीन उदाहरण है। प्रदेश में 1977 से लेकर 2017 के बीच इंसेफेलाइटिस से लगभग 50000 बच्चों की मौतें हुई थी। वहीं हमने पिछले 6 वर्षों में इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह से समाप्त करने में सफलता प्राप्त की है। इस सफलता को प्राप्त करने में हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ-साथ अन्य सहयोगी विभागों ने टीम वर्क के रूप में काम किया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सीएम ने कहा कि प्रदेश ने मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू समेत अन्य जल जनित और वेक्टर बोर्न डिजीज भी नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। हमारा मानना है कि मेडिकल हेल्थ में इस प्रकार के स्टार्ट-अप को बढ़ाने के लिए यह पार्टनरशिप बहुत उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सीतापुर के आई हॉस्पिटल को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की अपील की, क्योंकि वह उस काल खंड में एक मात्र ऐसा हॉस्पिटल था, जहां देश ही नहीं विदेशों से भी लोग अपनी आंख का इलाज कराने आते थे। इसके लिए उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...