back to top

बूथ जीता, तो चुनाव जीता : नड्डा

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बुधवार को राज्य में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ जीतने का आह्वान किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बार भी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीत जाएगी। उत्तराखंड में पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों को दिए अपने डजिटल संबोधन में कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए नड्डा ने कहा, बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि अगर अच्छा बूथ प्रबंधन होता है तो हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही पूर्व पार्टी अध्यक्ष कुशाभाउ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र कैडर आधारित पार्टी है और एकमात्र ऐसी पार्टी भी है जो कभी न टूटी और न बिखरी। नड्डा ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि विपक्ष की ज्यादतर पार्टियां विशेषरूप से कांग्रेस पार्टी कई बार टूटी और बिखरी। उन्होंने कहा कि आज के बड़े नेता जैसे ममता बनर्जी, शरद पवार और जगन रेडडी आदि सभी ने कांग्रेस से टूटकर अलग पार्टियां बनाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता के विश्वास का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उसने 2014 के आम चुनावों में पांचों लोकसभा सीटों को भाजपा की झोली में डालने के बाद 2017 विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को जबरदस्त बहुमत दिया।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हुए आम चुनावों में भी जनता ने एक बार फिर पांचों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई और उन्हें भरोसा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चल रहे विकास कार्यों के कारण अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर भारी बहुमत से जीत जाएगी। नडडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कोविड महामारी के विरूद्ध एक प्रभावी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र देश है जहां वैज्ञानिकों और दवा कंपनियों ने मिलकर कोविड का डीएनए आधारित टीका विकसित किया है और अब आरएनए आधारित कोविड टीका भी बनने वाला है। नड्डा ने 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान पर विपक्ष की आलोचना का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्ष ने उसका मजाक उड़ाया, मेड इन इंडिया टीके को लेकर नागरिकों को गुमराह किया और उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हालांकि, देश के नागरिकों ने उनकी साजिशों को नाकाम करते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बना दिया।

 

उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 90 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है और उम्मीद जाहिर की कि दिसंबर तक पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी बूथ कार्यकर्ताओं का सहयोग मांगा और कहा कि वे ऐसे लोगों की टीकाकरण में मदद करें जो अब तक पहली खुराक नहीं लगवा पाए हैं या जिनकी दूसरी खुराक लेने का समय हो चुका है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...