back to top

पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो देश-प्रदेश भी आत्मनिर्भर होगा : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा तो प्रदेश तथा देश भी आत्मनिर्भर होगा और इसके बाद गांवों से बेरोजग़ारी दूर होगी। मुख्यमंत्री ने अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 204 करोड़ से 56 जिलों में 2095 किलोमीटर लंबे 748 मार्गों और पंचायती राज विभाग के माध्यम से 647 करोड़ की लागत से बनने वाली दो हजार किलोमीटर लंबी 1825 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यह बात कही।

पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, आप आर्थिक स्वावलंबन का एक नया आदर्श प्रस्तुत कर सकते हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को भी साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई को प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल बिहारी बाजपेई ने शुरू किया था और पहली बार आजाद भारत में यह 2001 में लागू हो पाई थी।

योगी ने कहा कि आजादी के पांच दशक तक भारत की ग्रामीण व्यवस्था अच्छी सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित थी। उन्होंने कहा कि जिस ध्एय के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत की व्यवस्था लागू की गई थी और पंचायतों को विकास के लिए प्रधानमंत्री ने जितना पैसा दिया है, उस धनराशि का सही सदुपयोग अगर सभी पंचायतीराज संस्थाएं करने लग जाएं तो विकास और रोजगार की व्यापक संभावनाएं आगे बढ़ सकती हैं।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास के लिए प्रेरित किया। योगी ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्रों के पास भी अपनी जमीन है और गांव के हॉट तो जिला पंचायतों द्वारा ही संचालित होते थे, इसको आय के साथ जोडऩे का कार्य हो सकता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पांच जिला पंचायत अध्यक्षों से संवाद भी किया।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...