back to top

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: तीसरे स्थान पर स्मिथ, पहले स्थान पर कोहली काबिज

दुबई: इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मंगलवार को जारी आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में भारत के चेतेश्वर पुजारा को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि पुजारा चौथे पायदान पर खिसक गए। गेंद से छेडख़ानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्मिथ ने 144 और 142 रन की पारी खेली और वह मैन आफ द मैच चुने गए। इस टेस्ट मैच से पहले उनके नाम 857 रेटिंग अंक थे और मैच के बाद वह मौजूदा रैंकिंग में 900 से अधिक रेटिंग अंक पाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

 

कोहली (922) और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (913) के अलावा स्मिथ (903) के नाम 900 से ज्यादा रेटिंग अंक हैं। टेस्ट मैच में नौ विकेट लेने वाले आस्ट्रेलिया के नाथन लियोन छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें पायदान पर आ गए। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मैच में सात विकेट लेकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 898 अंक पर पहुंच गए हैं, पिछले 50 साल में ग्लैन मैकग्रा और शेन वार्न के बाद वह तीसरे सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 133 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 25 पायदान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर पहुंच गए। इस टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट विकेटों का शतक पूरा करने वाले स्टुअर्ट ब्राड दो स्थान ऊपर चढ़कर 16वें पायदान पर पहुंचे। मैच में चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स चार पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर आ गए। वोक्स हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में हमवतन मोईन अली को पछाड़ कर नौवें स्थान पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

BCCI ने रऊफ, साहिबजादा की आईसीसी से शिकायत की, PCB ने सूर्यकुमार की शिकायत की

दुबई । भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के...

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा बदलाव, संजोग गुप्ता बने ICC के CEO

दुबई । भारतीय मीडिया दिग्गज संजोग गुप्ता को सोमवार को जय शाह की अगुआई वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी...

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...