back to top

मैं शपथ लेता हूं… के दमदार डायलॉग के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज, कियारा की एक्शन में धमाकेदार एंट्री, देखें वीडियो

मुंबई । बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्पाई फ्रेंचाइज़ी में से एक ‘वॉर’ के सीक्वल ‘वॉर 2’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज यानी 25 जुलाई को रिलीज़ कर दिया गया है। जैसे ही ट्रेलर ऑनलाइन और थिएटर स्क्रीन पर आया, इंटरनेट पर धमाल मच गया। ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की टक्कर ने दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 की सुपरहिट ‘वॉर’ की अगली कड़ी है और इसे यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का अब तक का सबसे धमाकेदार अध्याय बताया जा रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत दोनों मुख्य किरदारों की भारतीय जासूसों और सैनिकों के रूप में ली गई शपथ से होती है। ऋतिक रोशन का किरदार ‘कबीर’ कहता है कि
मैं अपना नाम छोड़ता हूं, अपनी पहचान छोड़ता हूं… और एक साया बन जाता हूं। वहीं एनटीआर जूनियर का किरदार कहता है कि मैं वो सब करूँगा जो कोई नहीं कर सकता, क्योंकि मेरे लिए भारत पहले है। इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले की झलक ही ट्रेलर को और भी विस्फोटक बना देती है। जहां एक ओर दोनों राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं, वहीं किसी गहरे रहस्य या गलतफहमी के चलते वे एक-दूसरे के खून के प्यासे नज़र आते हैं।

कियारा आडवाणी की भूमिका भी इस फिल्म में खास है। ट्रेलर में उन्हें पहले कबीर (ऋतिक) के साथ रोमांस करते देखा जाता है, फिर दोनों के बीच मारधाड़ की तीव्र झलकें भी देखने को मिलती हैं। एक्शन के शौकीनों के लिए यह खास खबर है कि कियारा पहली बार इतने बड़े स्तर पर एक्शन करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

फिल्म के डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। आशुतोष राणा, जो कबीर के हैंडलर की भूमिका निभा रहे हैं, ट्रेलर में कहते हैं कि वह एक सैनिक है। तुम भी एक सैनिक हो। और यह युद्ध है! यह संवाद स्पष्ट करता है कि फिल्म सिर्फ एक एक्शन-थ्रिलर नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और वैचारिक टकराव भी पेश करने जा रही है।

ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन, लुभावने इंटरनेशनल लोकेशंस और शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स की भरमार है। एक तरफ ऋतिक रोशन अपने जानदार स्टंट्स से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हैं, वहीं जूनियर एनटीआर के एक्शन सीक्वेंस यह साबित करते हैं कि वो बॉलीवुड की एक्शन विरासत में बड़ा नाम जोड़ने आए हैं।

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें टाइगर और पठान जैसे किरदार भी मौजूद हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में कुछ चौंकाने वाले कैमियो भी हो सकते हैं, जो फैंस को और भी एक्साइट करने वाले हैं।

‘वॉर 2’ को 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज़ किया जाएगा, जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की उम्मीद है। ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को आसमान पर पहुँचा दिया है, और अब सबकी निगाहें इसकी रिलीज़ पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...