back to top

प्रधानमंत्री पर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा करता हूं : सिद्धार्थ नाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग तथा खादी मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तीखे बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू परिवार में पैदा होने से उन्हें प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी का अधिकार नहीं मिल जाता है।

शुक्रवार को सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की टिप्पणी की मैं निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता का एक टुकड़ा चीन को दे दिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री चीन के सामने झुक गए और उन्होंने सैनिकों की शहादत के साथ विश्वासघात किया है।

राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, वह (राहुल गांधी) अभी भी नेहरू युग में रह रहे हैं। मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग उचित है? उन्होंने आरोप लगाया, राहुल गांधी के साथ एक समस्या है, वह अभी भी उस काल में जी रहे हैं, जिस काल में नेहरू जी प्रधानमंत्री थे। उन्हें यह याद आ गया होगा कि 1962 में प्रधानमंत्री चीन के सामने झुके। कहीं पढ़े होंगे तो वही बात दोहरा रहे हैं।

सिंह ने कहा, आज पूरा विश्व मोदी की तारीफ कर रहा है कि वह (मोदी) चट्टान की तरह खड़े रहे और चीन को दो टूक जवाब दिया, मगर आज यह राहुल गांधी को दिख नहीं रहा और अभी भी 1962 में जी रहे हैं। मंत्री ने कहा, नेहरू परिवार में पैदा होने से राहुल को मोदी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं मिला है। नई दिल्ली में राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में चीन के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन के लिए सौंप दिया है। गांधी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...