back to top

सआदतगंज में पति-पत्नी की निर्मम हत्या

लखनऊ। पुराने लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने पति-पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी। घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। इस घटना से समूचे इलाके में सनसनी फैल गयी है। एसएसपी ने देर रात बताया कि सूचना मिली थी कि एक घर में पति-पत्नी लहूलुहान हालत में पड़े हैं।

तत्काल पुलिस पहुंची तो दोनोें मृत पड़े थे। पुलिस टीमें छानबीन में लगी हैं। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फारेंसिक टीम पड़ताल में जुटी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर के मूल निवासी कपड़ा व्यापारी हिलाल अहमद (70) और उनकी पत्नी बिल्कीज(65) सआदतगंज थाना क्षेत्र के चौपटिया और भोले नाथ कुआं के पास स्थित कुछ साल से किराये के घर में रह रहे थे। गुरुवार की रात दोनों घर में मृत पाये गये। दोनों के शव कमरे में लहूलुहान हालत मेें मिले।

सूचना पर थाना प्रभारी, सीओ, एसपी पश्चिमी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। एसएसपी ने तुरंत ही फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। जानकारी मिली है कि कमरे में अलमारी का ताला टूटा पड़ा था और उसका सामान बिखरा पड़ा था। इससे ये भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के दौरान ये दोनों हत्या की गयी है। एसएसपी का कहना है कि इस पूरे मामले में छानबीन की जा रही है और आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं कि आज उनके घर पर कौन-कौन आया। उन्होंने बताया कि घर में कप-प्लेट रखे पाये गये।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले चाय पी गयी थी। चाय किस-किसने पी? इसकी भी छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस देर रात तक लूटपाट की घटना से इनकार कर रही थी। पुलिस ने देर रात मृत दंपती के रिश्तेदारों को सूचना दी। जानकारी होते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दंपती की बेटी आस्टेÑलिया में रहती है, वह दंत चिकित्सक है। एसएसपी ने कहा कि रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है और इसके अलावा आस-पास रहने वालों से भी जानकारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...