back to top

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़, दम घुटने से एक श्रद्धालु की गई जान

मथुरा (UP)। मथुरा के वृंदावन में स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे मुंबई के निवासी एक व्यक्ति की कथित रूप से भीड़ में दम घुटने के कारण मंदिर के बाहर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद चिकित्सकों के दल ने उसके इलाज का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है।

चिकित्सा विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे मुंबई के साईं साईं कोलीवाड़ा की कर्मक्षेत्र बिल्डिंग में रहने वाले सुनील मांगो (68) को मंदिर के अंदर भीड़ में सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद वह मंदिर के द्वार (संख्या एक) से बाहर निकल आए थे।

मांगो के साथ आईं प्रमिला कन्नौजिया ने बताया कि वह 40 लोगों के दल के साथ मुंबई से रविवार को ब्रज दर्शन पर वृंदावन आए थे, वे लोई बाजार में स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरे थे, मंगलवार को वे सभी बिहारी जी मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी यह हादसा पेश आया। मांगो सेवानिवृत्त बैंककर्मी थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु की मौत मंदिर के अंदर नहीं, बाहर चबूतरे पर विश्राम करते वक्त हुई है। पुलिसकर्मी उन्हें एंबुलेंस में संयुक्त जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

एस. जयशंकर ने संरा प्रमुख से पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की

संयुक्त राष्ट्र । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान सहित वैश्विक...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...