back to top

कितनी सफल होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों की मुराद पूरी हो गई। कोई बवाल हो अथवा सामान्य धरना-प्रदर्शन, उन्हें आईएएस अधिकारियों की सहमति और उनके रुख पर निर्भर रहना पड़ता था। छोटी सी छोटी बात पर भी वे आईएएस अफसरों का मुंह निहारते थे, लेकिन अब जब उन्हें लखनऊ और नोएडा में आईएएस अधिकारियों के सामने हाथ बांधे खड़े रहने की मजबूरी से छुटकारा मिल गया है तो निश्चित रूप से उनकी जिम्मेदारी में भी इजाफा हो गया है। इसमें कानून-व्यवस्था का मुद्दा सबसे अहम होगा।

वैसे आईएएस अधिकारियों को तो प्रशिक्षण भी सबसे पहले इसी पहलू का दिया जाता है। कानून-व्यवस्था को लेकर बात बिगड़ने पर उसका ठीकरा भी इन्हीं आईएएस अफसरों पर फोड़ा जाता है और इसकी कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ती है। पर, अब तो यह सारी जिम्मेदारियां उन आईपीएस अधिकारियों के कंधों पर आ गई हैं, जिनको लेने के लिए वे लालायित रहते थे। अब निश्चित रूप से कहा जाएगा कि उत्तर प्रदेश के आईपीएस अफसरों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है यह जिम्मेदारी।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के शुरुआती 20 दिनों की बात की जाए तो राजधानी लखनऊ में ही एक बड़ा कांड हुआ। एक हिंदूवादी नेता की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस ने हफ्ते भर में इस केस का खुलासा करके तीन गिरफ्तारयिां तो की हीं, शूटर को भी एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इस खुलासे के लिए पुलिस टीम की शासन स्तर से तारीफ भी हुई और उसे इनाम भी मिला। पर, इस सारे घटनाक्रम में किंतु-परंतु वाले पहलू ने पुलिस की गोलमोल कार्यप्रणाली की याद भी दिला दी।

जिस आरोपी को पुलिस लखनऊ में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करना बता रही है, उसे एक दिन पूर्व मुंबई से गिरफ्तार करने का दावा पुलिस के एक धड़े ने ही किया था। यह बात दीगर है कि दूसरे दिन पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने गिरफ्तारी का खंडन किया लेकिन उसी रात उसी आरोपी शूटर को लखनऊ में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। चूंकि अब पुलिस के पास ही मैजिस्ट्रेटी अधिकार भी हैं, इसलिए उसे ऐसे विवादों से बचना होगा, अन्यथा उसकी कार्यप्रणाली पर निश्चित रूप से सवालिया निशान लगेंगे।

कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस अफसरों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि अब उनका दायरा बढ़ गया है। न्याय के क्षेत्र में भी उनकी दखल के बाद उनसे कुछ नए और पारदर्शी सिस्टम की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए उन्हें पर्याप्त संख्या में अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी दिया गया है। पहले लखनऊ की जिम्मेदारी सिर्फ एक आईपीएस (एसएसपी) के हवाले होती थी। पर, अब राजधानी की कानून-व्यवस्था और अपराध रोकने की जिम्मेदारी 13 आईपीएस अधिकारी संभालेंगे।

पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया है। इसी तरह पहले जहां नोएडा में भी एक आईपीएस अफसर अपराध रोकने का भार उठाता था, वहीं अब वहां भी 10 आईपीएस अधिकारी यह जिम्मेदारी उठाएंगे। ऐसे में आमजन, खासतौर पर महिलाओं और छात्र-छात्राओं की तो यही उम्मीद होगी कि उनको अपराधों का सामना न करना पड़े तथा भयरहित होकर घरों से निकल सकें।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...