back to top

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग

लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल क्लब सभागार में आयोजित 39वें होली मिलन समारोह में ईसुरी के फाग और पारंपरिक बुन्देली गीतों के साथ फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पेंशन निदेशालय के निदेशक रवीन्द्र कुमार द्विवेदी, सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संरक्षक पुष्पलता अग्रवाल, बनारसी प्रसाद गुप्त तथा वी. के. शुक्ला शामिल रहे। सभी ने उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएं दीं।
संस्था के महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि बुन्देली लोकपरंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से परिषद प्रतिवर्ष होलीगीत, रसिया और राई नृत्य जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है। सांस्कृतिक सचिव अर्चना गुप्ता के संयोजन में बुन्देली परिवार की महिला टीम ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की शुरूआत पुष्पलता अग्रवाल ने पारंपरिक गीत होरी खेलत गैल गिरी जमुना, ईसुरी का फाग जो हमले छैल छला बन जाते लाल तथा पिया कैसे डुलाऊं रस के बिजना के गायन से की। स्वरा त्रिपाठी ने अरे जा रे हट नटखट गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त कीर्ति जैन, श्रद्धा लिटौरिया और आशा तिवारी ने भी प्रस्तुतियां दीं।
समारोह में बुन्देली व्यंजनों के पारंपरिक भोज का भी आयोजन हुआ जिसमें लगभग 100 परिवारों ने सहभागिता की। अतिथियों का स्वागत परिषद के उपाध्यक्ष बी. के. लिटौरिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश चौहान ने किया। इस अवसर पर स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल, लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...