back to top

गोवा के प्रसिद्ध पेय फेनी का इतिहास बताने वाला संग्रहालय

पणजी। गोवा में अपनी तरह के पहले मदिरा संग्रहालय में 1950 के दशक से भी पहले के परंपरागत पेय फेनी की बोतलों, मदिरा पीने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गिलास, इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के पुराने बर्तन और माप के उपकरण बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह संग्रहालय काजू से बनने वाले परंपरागत पेय को बनाने की कला को समर्पित है। संग्रहालय के मालिक एवं स्थानीय उद्यमी नंदन कुडचाडकर ने कहा कि वे शराब पीने की आदत को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। यह दीर्घा तटीय राज्य में फेनी शराब की विशिष्ट और समृद्ध परंपरा को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि यह शराब बनाने के इतिहास को समर्पित दुनिया का पहला संग्रहालय है। पणजी से लगभग 10 किमी दूर उत्तरी गोवा के समुद्र तटीय क्षेत्र में सिंक्वेरिम और कैंडोलिम पर्यटन केंद्रों को जोड़ने वाली व्यस्त गली पर।,300 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित म्यूजियम आॅफ अल्कोहल काजू से बनी राज्य की प्रसिद्ध शराब फेनी के अतीत और वर्तमान की एक झलक प्रदान करता है।

 

संग्रहालय के अंदर चार कमरों में मिट्टी के विभिन्न पुराने बर्तन, फेनी परोसते समय उपयोग किए जाने वाले 16वीं शताब्दी के माप उपकरण, प्राचीन लकड़ी का एक पात्र, फेनी की मादकता क्षमता मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक मापक और रूस से लाया गया एक दुर्लभ क्रिस्टल आस्ट्रेलियाई बियर गिलास समेत विश्वभर से एकत्रित कई दुर्लभ चीजें प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं। कुडचाडकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, संग्रहालय एक व्यस्त सड़क पर स्थित है, जहां मैं अपना कोई भी उपक्रम लगाकर पैसा कमा सकता था, लेकिन,मैंने इस परियोजना को यहां लगाने के बारे में सोचा क्योंकि मैं लोगों को हमारी समृद्ध विरासत दिखाना चाहता था। उन्होंने कहा कि वे इस दीर्घा के माध्यम से लोगों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...