back to top

शाहजहांपुर: ट्रक ने सवारी गाड़ियों को मारी टक्कर, 17 लोगों की मौत

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को राहत राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर से कपड़ा लेकर आ रहे एक ट्रक ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास आगे चल रहे एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे वह खड्ड में जा गिरा। उन्होंने बताया कि ट्रक ने आगे चलकर एक सवारी वाहन को भी टक्कर मार दी और बेकाबू होकर उस पर पलट गया। त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में टेम्पो और सवारी गाड़ी पर बैठे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

हादसे में मरने वालों में से बुद्घा लाल (46), रामकिशोर (48), बलराम (40), आलिया (आठ), अजीम (26) अर्शित (12), अमन (छह) और आरती देवी (40) की ही शिनाख्त हो पाई है। बाकी मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवा कर ट्रक को हटवाया जिसके बाद बमुश्किल शवों को निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजन को राहत धनराशि तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। बरेली के मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद और पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार पांडे घटनास्थल का दौरा करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल लिया। मंडलायुक्त ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...