back to top

दिल्ली दंगों की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दिल्ली में पिछले दिनों हुए दंगों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की।

मायावती ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों वर्ष 1984 की ही तरह जो दंगे हुए उनमें जान माल की जबरदस्त हानि हुई है। दिल्ली में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 200 लोग घायल हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा और महसूस भी किया कि भाजपा और उसकी सरकार अपनी कानूनी और संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाने में विफल रही।

उन्होंने कहा कि इंसाफ का तकाजा यह है कि दिल्ली के दामन पर 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की तरह लगे बदनुमा दाग को धोने के लिए दंगे की इन घटनाओं की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए।

मायावती ने पत्र में मांग की है यह जांच उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए ताकि जांच के कुछ सही मायने निकल सकें।

उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि दिल्ली दंगों में जिन लोगों को जानमाल का नुकसान हुआ है और जो घायल हुए हैं, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिए जाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...