back to top

उच्च न्यायालय ने पॉक्सो मामल में आरोपी को दी जमानत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की के साथ परस्पर सहमति से यौन संबंध बनाने के सिलसिले में दर्ज किये गये एक पॉक्सो मामले में 23 वर्षीय एक युवक को जमानत दे दी और कहा है कि एक नौजवान को दुर्दांत अपराधियों के बीच रखने से उसका भला होने के बजाय नुकसान अधिक होगा। न्यायमूर्ति विकास महाजन ने कहा कि घटना के समय साढ़े 17 साल की रही नाबालिग लड़की में पर्याप्त रूप से परिपक्वता एवं बौद्धिक क्षमता थी और प्रथम दृष्टया यह आरोपी के साथ परस्पर सहमति से बना रोमांटिक संबंध है। न्यायमूर्ति महाजन ने कहा कि उनके बीच शारीरिक संबंध उनकी मर्जी से बने।

न्यायमूर्ति महाजन ने कहा कि उच्च न्यायालय ने अपने पहले के एक फैसले में कहा था कि बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम का मकसद 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण से बचाना है , इसका उद्देश्य किशोरवय के बीच परस्पर सहमति से बने रोमांटिक संबंध को अपराध की श्रेणी में रखना कभी नहीं रहा।

अदालत ने हाल के अपने आदेश में कहा, फिलहाल करीब 23 साल की उम्र वाला याचिकाकर्ता 15 अक्टूबर, 2021 से हिरासत में ही है। याचिकाकर्ता को जेल में रखने से किसी सार्थक उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी बल्कि नवयुवक को दुर्दांत अपराधियों के बीच रखने से उसका भला होने के बजाय नुकसान अधिक होगा। मौजूदा मामले में लड़की के कहने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसका पड़ोसी है और उसने उससे दोस्ती की तथा शादी करने का आश्वासन देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।

RELATED ARTICLES

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...