back to top

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी

लखनऊ। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के संबंधित विभागों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया और घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गंगा किनारे बसे जिलों में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है और संबंधित जिलाधिकारियों ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।

योगी ने रविवार को ट्वीट किया, देवभूमि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न हुई आपदा में अनेक नागरिकों के कालकवलित होने की सूचना से मन दुखी है। ट्वीट में आगे उन्होंने लिखा प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति, शोकसंतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

रविवार को जारी एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तराखंड में नंदा देवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूट कर ऋषिगंगा नदी पर बने बिजली परियोजना बांध पर गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। इससे अलकनंदा नदी में जल प्रवाह अचानक बढ़ गया है। बांध टूटने से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे स्थित जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गंगा नदी के किनारे स्थित जिलों के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि परिस्थितियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचक बल को भी सावधान कर दिया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार प्रदेश में गंगा नदी के किनारे स्थित जिलों में जल स्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है। जल स्तर बढऩे की दशा में आवश्यकता पडऩे पर गंगा नदी के किनारे बसे लोगों को यहां से अन्यत्र भेजा जाएगा।

योगी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी है और उत्तराखंड सरकार को आवश्यकता पडऩे पर सभी आवश्यक मदद दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है, किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और न ही अफ़वाह फैलाएं। स्वयं सतर्कता बरतते हुए लोग नदी के किनारे न जाएं। किसी विषम परिस्थिति के उत्पन्न होने पर जिला प्रशासन के साथ सहयोग करें। उत्तर प्रदेश सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस बीच मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को हर प्रकार का संभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार योगी ने उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश में संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं राज्य आपदा मोचन बल को हाई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गंगा नदी के किनारे वाले जिलों में सतर्कता बढ़ गई है। कन्नौज से मिली खबर के अनुसार जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने रविवार होने के बावजूद सभी अधिकारियों को तलब किया और आपात बैठक बुलाई तथा गंगा तट के किनारे बसने वाले सभी गांवों में आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए। बैठक में गोताखोरों को अलर्ट किया गया है। लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव को भी गंगा किनारे बसे गांवों में जाकर सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

जिलाधिकारी ने स्वयं महादेवी घाट पहुँच कर निरीक्षण किया और बैठक में गंगा किनारे बसे गांवों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी अफसरों को सौंपी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा तथा ग्रामीणों के रहने व खाने की उचित व्यवस्था की जाए।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...