back to top

अरे भाई, आज की भूख का हल नहीं और कल के सपनों का सौदागर बनकर घूम रहे हैं…भाजपा के विजन 2047 की शिवपाल ने की आलोचना

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने यूपी विधानसभा में भाजपा सरकार की ओर से पेश किए गए विजन 2047 की कड़ी आलोचना करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार भविष्य के सपनों का सौदागार बनकर मौजूदा समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भाजपा सरकार आज विधानसभा में 2047 का काल्पनिक विजन लेकर आ रही है। अरे भाई, आज की भूख का हल नहीं और कल के सपनों का सौदागर बनकर घूम रहे हैं।

सपा नेता ने कहा, भाजपा का कहना है कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी करेंगे, मगर 2025 में किसान आधे दाम पर फसल बेच रहा है और 2047 में खुशहाली का सपना दिखा रहे हैं- ये किसान क्रेडिट कार्ड नहीं, किसान क्रेडिट झांसा है। उन्होंने कहा,2047 में रोजगार मिलेगा यानी भाजपा का मतलब है- आज के बेरोजगार, 22 साल बाद के बुजुर्ग बनकर नौकरी में जाएंगे। 2047 में डिजिटल अस्पताल होंगे, लेकिन 2025 में स्ट्रेचर नहीं है- मरीज को पेड़ से सलाइन टांगने वाली सरकार से हाईटेक का वादा? वाह रे.. अमृतकाल। यादव ने कहा, 2047 में अपराध खत्म होगा और 2025 में अपराधी गार्ड आफ आनर पा रहे हैं।

भाजपा का अमृतकाल असल में अपराधकाल है। 2047 में स्मार्ट क्लासरूम, लेकिन 2025 में बच्चे टूटी बेंच पर बैठकर पढ़ रहे हैं। ये स्मार्ट नहीं, स्टार्ट-स्टॉप-स्टार्ट क्लासरूम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विकास का मतलब समझा है- समाजवादी कामों पर अपना नामपट्ट चिपका फोटो खिंचवा लो। सपा नेता ने कहा, गरीबी 2047 तक खत्म होगी- मतलब भाजपा के हिसाब से गरीब की जिंदगी का लॉन्ग टर्म प्लान है भूखा रखना। उन्होंने कहा, भाजपा का 2047 विजन एक नीति नहीं, राजनीतिक किस्त योजना है- हर चुनाव में नया सपना, हर साल पुराना झूठ। 2047 का सपना मत बेचिए, 2025 की सच्चाई का हिसाब दीजिए। क्योंकि जनता अब कह रही है- भविष्य के जुमले नहीं, आज का न्याय चाहिए।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...