back to top

नमस्ते Trump : आगरा पहुंचे ट्रंप, हुआ भव्य स्वागत

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प सोमवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंच गए।

हवाई अड्डे पर अमेरिकी नेता का भव्य स्वागत किया गया, सैकड़ों कलाकारों ने ट्रम्प के स्वागत में उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया एयरबेस पर ट्रम्प की अगवानी की। वह अहमदाबाद में मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विशाल नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे।

यहां लगे एक विशालकाय होर्डिंग में ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिए गए एक स्वागत संदेश में लिखा हुआ है- सिटी ऑफ लव आगरा में भारत के सबसे अच्छे दोस्त का भव्य स्वागत। ट्रम्प के एयरबेस पहुंचने पर, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 250 से अधिक कलाकारों ने ढोल, नगाड़े और मृदंग की मधुर ध्वनियों के बीच मयूर नृत्य, राई लोक नृत्य, धोबिया लोक नृत्य, बमरसिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे यहां उत्सव का माहौल बन गया।

भारी सुरक्षा तैनाती के बीच ट्रम्प के स्वागत के लिए पूरे आगरा शहर को सजा दिया गया है। उनके काफिले के करीब 13 किलोमीटर लंबे रास्ते में बड़े पैमाने पर बधाई संदेश वाले होर्डिंग लगाए गए हैं, जबकि प्रमुख सड़क को अमेरिका और भारत के झंडों से सजाया गया है। मार्ग के साथ, 21 नामित क्षेत्रों में 3,000 से अधिक कलाकार कृष्ण लीला जैसे ब्रज, अवध और अन्य क्षेत्रों के नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे।

ट्रम्प का स्वागत करने के लिए 15,000 से अधिक स्कूली छात्र काफिले के मार्ग पर सड़कों के किनारे अमेरिका और भारत के झंडे पकड़े हुए कतार में खड़े थे। सड़क किनारे लगे एक विशाल होर्डिंग में ट्रम्प और मोदी की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है- नमस्ते ट्रम्प: विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मुलाकात।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...