back to top

यूपी समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में कई जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड का बढ़ा खतरा

नई दिल्ली। देश में मानसून रुक-रुक कर एक्टिव हो रहा है। इसने कई जगहों पर तबाही मचा रखी है और कई जगह लोग अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मुंबई में बारिश का कहर टूटा तो दिल्ली में भी कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। हालांकि, दिल्ली में लंबे समय बाद हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने के आसार हैं। इसके मद्देनजर रविवार को आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और राजस्थान के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के लिए यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड की आशंका जताई गई है। शिमला के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन-चार दिन में राज्य में भारी बारिश के चलते जमीन धंसने की आशंका है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लैंडस्लाइड के चलते कई स्टेट और नेशनल हाईवे जाम हो सकते हैं और नदी-नालों में उफान आ सकता है। उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के 32 जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां के नौ जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिजार्पुर और प्रयागराज शामिल हैं। यहां 87 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली गिर सकती है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। यहां मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भारी बारिश के चलते जमीन खिसकने, बाढ़ और निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने की चेतावनी दी है। जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह, डोडा-किश्तावर और मुगल रोड पर ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है। कृषि और बागवानी भी प्रभावित होगी। मुंबई में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।

चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिन भर यहां मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के बाद मुंबई की विरार झील ओवरफ्लो हो गई। इस झील से मुंबई के लोगों को पानी की सप्लाई की जाती है। राज्य के कई क्षेत्रों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई, जिसके अगले कुछ दिन तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार को तेज बारिश होगी। रविवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए आरेज अलर्ट जारी किया गया है, सोमवार के लिए यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया। इसमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं। आगे आने वाले दो-तीन दिन में बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है। इसी तरह, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी का अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह तब रीवा, दमोह समेत 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और संभाग समेत पांच अन्य डिविजनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के आठ जिलों में अगले 4-5 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, कोरबा, जशपुर और दक्षिण क्षेत्र के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। इसके अलावा बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...