back to top

ब्रिटेन में भारी गोलीबारी छह लोगों की हुई मौत

लंदन। दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई गोलीबारी की गंभीर घटना में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है। डेवोन और कॉर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि शहर के कीहेम इलाके में दो महिलाएं और दो पुरुष मृत मिले और एक अन्य घायल महिला की अस्पताल में मृत्यु हो गयी। माना जा रहा है कि गोलीबारी की घटना में इन सभी को गोली लगी। समझा जाता है कि संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी के दौरान खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय तौर पर उसे जेक डेविसन के नाम से जाना जाता था। पुलिस ने इसे संकटमय घटना घोषित किया है।

 

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस के बयान के अनुसार, डेवोन और कॉर्नवॉल पुलिस इस बात पर जोर देना चाहेगी कि यह आतंकवाद से जुड़ी घटना नहीं लगती। इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और पुलिस घटना के सिलसिले में अन्य किसी की तलाश नहीं कर रही। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, मेरी संवेदनाएं प्लाईमाउथ में कल रात की भयावह घटना में मारे गये लोगों के परिजनों और मित्रों के साथ हैं। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने ट्वीट किया, प्लाईमाउथ की घटना स्तब्ध करने वाली है और मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। मैंने प्रमुख कांस्टेबल से बात की और अपनी ओर से पूरा सहयोग जताया। मेरा सभी से अनुरोध है कि शांत रहें, पुलिस की सलाह मानें और आपात सेवाओं को अपना काम करने दें।

प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बहुत भयावह है। हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...