back to top

कोरोना टीके में स्वास्थ्य कर्मियों और वृद्धों को प्राथमिकता दी जाएगी : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 टीका वितरण में प्राथमिकता दिया जाना स्वाभाविक है और जब कोई टीका उपलब्ध होगा तो सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों व 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वरीयता दी जाएगी। हर्षवर्धन फिक्की एफएलओ द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

कोविड के दौरान और उसके बाद बदले स्वास्थ्य प्रतिमान विषयक वेबिनार में हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 टीका अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगा और उम्मीद है कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक 25-30 करोड़ लोगों के लिए 40-50 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा, यह स्वाभाविक है कि टीका वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं कि स्वास्थ्य कर्मी, जो कोरोना योद्धा हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, फिर 65 साल से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिर 50-65 साल की आयु वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

हर्षवर्धन ने कहा, उसके बाद 50 साल से कम उम्र के लोग जिन्हें अन्य बीमारियां हैं। यह विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निर्धारित किया जा रहा है। हमने इस बारे में विस्तृत, सावधानीपूर्वक योजना बनाई है। अगले साल मार्च-अप्रैल में हमें क्या करना है, हमने अभी से ही इसकी योजना बनानी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस घातक वायरस से छोटी-छोटी सावधानियां जैसे अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की सफाई से बचाव कर सकता है। भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 45,576 नए मामले सामने आने से कुल संख्या बढ़कर 89,58,483 हो गई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...