back to top

हर्षवर्धन ने नाकारा चीन का दावा, कोरोना का दुनिया में एक साथ फैलने का साक्ष्य नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने रविवार को कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो दुनिया में कोविड-19 महामारी के एक साथ कई स्थानों पर फैलने के दावे की पुष्टि करता हो। चीन ने दावा किया है कि कोरोना वायरस महामारी पिछले साल कई देशों में फैली।

हर्षवर्धन ने संडे संवाद की छठी कड़ी में सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से संवाद के दौरान कहा कि अब तक यही स्वीकृत है कि दुनिया में पहली बार चीन के वुहान से कोविड-19 महामारी फैली। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन ने दावा किया है कि कई देशों में यह बीमारी एक साथ फैली।

उन्होंने कहा, लेकिन, इस दावे कि (इस बीमारी के संदर्भ में) दुनियाभर में कई स्थानों पर यह बीमारी (एक साथ फैली) थी, के सत्यापन के लिए एक ही वक्त पर कई देशों से जांच में पुष्टि के पश्चात, मामलों के सामने आने पर संगत आंकड़े की जरूरत होगी। लेकिन इस संदर्भ में अब तक कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है।

इसलिए वुहान में कोविड -19 के मामले आना ही दुनिया में पहला मामला है। बाजार में चीन में निर्मित ऑक्सीमीटर की बाढ़ आने के संबंध में एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, बाजार से या ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं से ऑक्सीमीटर खरीदते समय उपभोक्ताओं को एफडीए या सीई से स्वीकृत उत्पादों को ही देखना चाहिए और उन्हें आईएसओ या आईईसी विशिष्टताओं का भी ध्यान रखना चाहिए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑक्सीजन स्तर में गिरावट कोविड संक्रमण का लक्षण नहीं है क्योंकि ऐसा अन्य रूग्णता स्थितियों में भी हो सकता है।

हर्षवर्द्धन ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस में कोई आनुवांशिक बदलाव नहीं आया है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल देश में किसी भी नासिका संबंधी टीके का परीक्षण नहीं चल रहा है लेकिन सेरम इंस्टीट्यूट या भारत बायोटेक द्वारा आगामी महीनों में नियामकीय मंजूरी के बाद ऐसे टीकों के क्लीनिकल परीक्षण किए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...