back to top

हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में ब्रिटिश मूल की ट्रीना से रचाई तीसरी शादी, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। देश के प्रमुख वकीलों में शुमार सबसे महंगे हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी शादी की है। उन्होंने ट्रिना नाम की महिला को अपनी तीसरी पत्नी के रूप में चुना है। लंदन में हुई इस शादी में नीता अंबानी और ललित मोदी समेत कई जाने-माने लोग शामिल हुए. साल्वे बॉलीवुड स्टार सलमान खान से लेकर अंबानी ग्रुप तक के लिए कोर्ट में पेश हो चुके हैं। शादी समारोह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं.

harish Salve Wedding: One Nation One Election Committee member and Ex  Solicitor General Marrid Third time, Nita Ambani and Modi was guest - Harish  Salve Marriage: 68 की उम्र में तीसरा बार2020 में पहली पत्नी से अलग हो गए थे साल्वे

वकील साल्वे की पहली पत्नी मीनाक्षी थीं। दोनों की शादी को 38 साल हो गए थे, लेकिन जून 2020 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। मीनाक्षी और साल्वे की साक्षी और सानिया नाम की दो बेटियां भी हैं। अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद साल्वे ने साल 2020 में ब्रिटिश एक्ट्रेस कैरोलिन ब्रौसार्ड से शादी की। अब उन्होंने दूसरी शादी के तीन साल बाद तीसरी शादी की है।

हरीश साल्वे को देश का सबसे व्यस्त और महंगा वकील भी माना जाता है. वह सुप्रीम कोर्ट में भी कई बड़े केसों का हिस्सा रहे हैं। जिसमें पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए गए कुलभूषण जाधव, बॉलीवुड स्टार सलमान खान के हिट एंड रन और ड्रिंक एंड ड्राइव मामले भी शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने टाटा ग्रुप, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी जैसे बड़े समूहों की भी वकालत की है। वह नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक सॉलिसिटर जनरल भी रहे हैं। उन्हें जनवरी में वेल्स और इंग्लैंड के लिए क्वींस काउंसल भी बनाया गया था।

यह भी पढ़े— इसरो वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन, चंद्रयान-3 के काउंटडाउन को दिया था आवाज

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...