back to top

एचएएल ने इजराइल की एल्बिट सिस्टम्स के साथ किया एमओयू

लखनऊ। डिफेंस एक्सपो2020 के दौरान बुधवार को हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और इस्राइल के एल्बिट सिस्टम्स इस्तार डिवीजन के बीच एमओयू पर दस्तखत हुए।

यह एमओयू यूएवी को संयुक्त रूप से विकसित करने की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए किया गया है। एचएएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सामुद्रिक एवं भूमि पर सैन्य आपरेशन के लिए यूएवी को संयुक्त रूप से विकसित करने की व्यवहार्यता का आकलन करना इस एमओयू का मकसद है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इससे वैश्विक स्तर पर यूएवी की प्रौद्योगिकी, उत्पादन, मार्केटिंग एवं रखरखाव को लेकर एचएएल और एल्बिट के बीच परस्पर फायदे का सहयोग प्रोत्साहित होगा। एमओयू पर एचएएल के निदेशक (इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट) अरूप चटर्जी और एल्बिट सिस्टम्स के वाइस प्रेसीडेंट (बिजनेस डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग) राय जेन्तनेरिन ने एचएएल के सीएमडी आर माधवन तथा एचएएल एवं एल्बिट सिस्टम्स के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दस्तखत किए।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...