back to top

एचएएल को डीजीसीए से मिला मॉडिफिकेशन डॉक्यूमेंट

लखनऊ। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने डिफेंस एक्सपो-2020 के दौरान एचएल डीओ-228 (उन्नत) सिविल विमान के 5700 किलो ऑल अप वेट (एयूडब्ल्यू) वजन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मॉडिफिकेशन डॉक्यूमेंट हासिल किए।

दस्तावेज डीजीसीए के संयुक्त महानिदेशक जी राजशेखर ने एचएएल की कानपुर स्थित ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट डिवीजन के महाप्रबंधक अपूर्ब राय को एचएएल सीएमडी आर माधवन और एचएएल एवं डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपे। एचएएल ने उड़ान योजना के तहत शुरू करने के लिए दो सिविल डॉर्नियर-डीओ-228 विमान बनाए हैं, जिसमें 6200 किलो के एमटीओडब्ल्यू (अधिकतम टेक ऑफ वेट) के लिए डीजीसीए से स्टेट ऑफ दि आर्ट विन्यास (कॉन्फीग्यूरेशन) प्रमाणीकरण मिला है।

वहीं कमर्शियल पायलट लाइसेंस श्रेणी में उड़ाने लायक परिवहन विमान के संभावित ऑपरेटर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एचएएल ने विमान का वजन 5700 किलो से कम करने के प्रयास किए हैं। एचएएल की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वजन के मापदंड के अलावा एचएएल डीओ-228-201 (उन्नत) सिविल विमान डिजिटल कॉकपिट से भी लैस होगा, जो अधिक सटीक रीडिंग, यथार्थ सूचना और पायलट को आपात स्थिति में अलर्ट कर सकेगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...