back to top

गुरुद्वारों में श्रद्धापूर्वक आज मनेगा गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व

प्रकाश पर्व को लेकर राजधानी के सभी गुरुद्वारे रंगबिरंगी लाइटों से हो रहे जगमग

लखनऊ। साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रकाश पर्व को लेकर राजधानी के सभी गुरुद्वारे रंगबिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं।
ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरू नानक देव जी नाका हिंडोला एवं डीएवी इण्टर कालेज ऐशबाग रोड, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा।
शाम का दीवान गुरुद्वारा नाका हिंडोला में फूलों और बिजली की झालरों से सुसज्जित दरबार हाल में रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत शब्द कीर्तन गायन द्वारा संगत को निहाल किया। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व 15 नवंबर को डीएवी इंटर कॉलेज में प्रात 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे से गुरु का लंगर भी समूह संगत में वितरित किया जाएगा।

फूलों व गुब्बारों से सजाया गया मानसरोवर गुरुद्वारा:
गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा मानसरोवर, एलडीए कालोनी, कानपुर रोड, लखनऊ में सिक्खों के प्रथम गुरू साहेब धन-धन श्री गुरू नानक देव जी महाराज का पावन पवित्र प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर गुरूद्वारे में जलाकर एवं गुरूद्वारा साहिब में बड़ी ही खूबसूरती से अन्दर हाल लाईटों, फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। गुरूनानक साहेब जी के प्रकाश पर्व को संगतों ने प्रात: काल सुबह 05:30 बजे प्रभात फेरी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। सांयकाल 06:30बजे से विशेष कीर्तन दरबार का शुभारम्भ हेड ग्रन्थी ने श्री रहरास साहेब जी के पाठ से किया।

सदर गुरुद्वारे में सजेगा विशेष दीवान :
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सदर गुरुद्वारे में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती शुक्रवार 15 नवंबर को उल्लासपूर्वक मनाई जाएगी। सरदार तेजपाल सिंह रोमी ने बताया कि इस साल गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। विशेष दीवान की शुरूआत सुबह आसा दी वार से होगा। उसमें हजूरी रागी भाई बिंदर जी कीर्तन करेंगे। मुख्य दीवान सुबह 7 बजे से 1.30 बजे तक और रात्रि दीवान 7 बजे से 9.30 बजे तक होगा। हेड ग्रंथी कथा कहेंगे।

यहियागंज में सजा विशेष दीवान, फूलों की होगी वर्षा
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार शाम को 7:00 बजे से देर रात तक विशेष दीवान सजाया गया।
गुरुद्वारा साहब को विशेष प्रकार के फूलों एवं लाइटों से सजाया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री अमृतसर से ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना जी एवं भाई सुखप्रीत सिंह जी एवं भाई गुरु फतेह सिंह जी दिल्ली वालों ने कथा एवं शबद कीर्तन द्वारा सगंतो को निहाल किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने बताया कि 5 नवंबर को रात्रि 1:00 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के ऊपर गुलाब के फूलों से फूलों की वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम की समाप्ति पर विशेष मिष्ठान प्रसाद एवं गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...